उत्तराखंडप्रशासन

किशोरी घर में रखी पचास हजार की नगदी लेकर हुई लापता, परिजनों ने दर्ज करायी गुमशुदगी

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (प्रधान संपादक)

हरिद्वार। किशोरी घर में रखी पचास हजार की नगदी लेकर लापता हो गई। किशोरी के स्वजनों ने पुलिस को तहरीर देकर किशोरी को तलाश किये जाने की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। लक्सर निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार की रात्रि उसकी 15 वर्षीय नाबालिक पौत्री को कोई व्यक्ति बहला फुसला कर अपने साथ ले गया है।

किशोरी घर में रखी पचास हजार की नगदी भी अपने साथ ले गई है। यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले जाने वाले युवक के साथ एक अन्य व्यक्ति भी दिखाई दे रहा है। किशोरी की दादी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल राजीव रौथान ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी की तलाश में पुलिस टीम को लगाया गया है।

Related Articles

Back to top button