उत्तराखंडप्रशासन

ऋषिकेश: मुनिकीरेती पुलिस की हुडदंगियों पर पैनी नजर, हुड़दंग कर रहे 9 टू व्हीलर वाहनों को कब्जे में लेकर किया सीज, 83 वाहनों का चालान काट 47 हजार रुपए का जुर्माना वसूला

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (प्रधान संपादक)

ऋषिकेश। करवा चौथ पर मुनिकीरेती थाना पुलिस फिर एक्शन में है। पुलिस ने गश्त करके क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और ज्यादा पुख्ता कर दिया है तमाम गंगा घाटों और मुख्य मार्गों पर पुलिस के जवान तैनात दिखाई दे रहे हैं। जो संदिग्धों पर अपनी नजर बनाए हुए हैं।

सीसीटीवी कैमरो से भी पुलिस क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर निगरानी कर रही है। जगह-जगह पुलिस चेकिंग भी करने में लगी है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर हुड़दंग कर रहे 9 टू व्हीलर वाहनों को कब्जे में लेकर सीज किया है। जबकि 83 वाहनों से चालान काट 47 हजार रुपए का जुर्माना भी वसूल किया है।

 

सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वाले 50 लोगों खिलाफ भी पुलिस ने कोटपा एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की है। ट्रैफिक चलने में बाधक बन रहे अतिक्रमण को भी हटाया गया है।

इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि पुलिस कप्तान आयुष अग्रवाल के निर्देश पर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और ज्यादा पुख्ता किया गया है। करवा चौथ पर महिलाएं सभी गंगा घाटों पर मां गंगा का आशीर्वाद लेने पहुंचती है।

कोई असामाजिक तत्व गंगा घाटों पर सक्रिय न रहे इस पर पुलिस का फोकस है। सभी चौकी प्रभारी और अन्य दरोगा क्षेत्र में गश्त कर रहे हैं। आस्था पथ पर भी पुलिस की पैनी नजर है।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button