उत्तराखंडप्रशासन

उत्तराखंड सरकार राज्य में शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए वृहद स्तर पर अभियान चलाएगी: “डॉक्टर धन सिंह रावत”

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (प्रधान संपादक)

उत्तराखंड सरकार राज्य में शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए वृहद स्तर पर अभियान चलाने जा रही है।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि अधिकारियों को पूरे प्रदेश भर में अभियान संचालित करने के निर्देश दिये गये हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि आयुष्मान योजना के तहत प्रदेश के सभी लोगों को इलाज की सुविधा प्रदान की जा रही है।

राज्य में अब तक 60 लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। जबकि 10 लाख से ज्यादा लोगों का इलाज इस योजना के तहत किया गया है।

इसमें करीब 2400 करोड़ रुपए इन लोगों के इलाज पर खर्च किये जा चुके हैं। वहीं उन्होने बताया कि अब विभाग की कोशिश है कि अभियान के तहत इस वर्ष 10 लाख नए आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं।

Related Articles

Back to top button