उत्तराखंड

सिचाई विभाग ने अपनी जमीन को कब्ज़ा मुक्त करने के लिये बुलडोज़र का सहारा लेना पड़ा

कलयुग दर्शन (24×7)

अवधेश भूमिवाल (संवाददाता)

हरिद्वार। बहादराबाद उत्तरप्रदेश सिचाई विभाग की खाली पड़ी जमीनों, नहर पटरियों से अवैध कब्जे हटाने के लिये पिछले एक माह से अभियान चलाया जा रहा है, जिसमे विभाग ने दो नहरो के बीच की जमीन को जहाँ विगत पांच साल से बिना अनुमति साप्ताहिक पीठ लगाई जा ताहि थी को खाई खोद कर पूरी तरह अवैध कब्जे से मुक्त कर दिया था। वहीं छोटी नहर पर बड़ी संख्या में अवैध कब्जे और बिना अनुमति लगने वाली पीठ को बंद करा दिया था।

लेकिन लाखो रूपये प्रति पीठ दुकानदारों से वसूलने वाले कुछ सफेदपोस नेताओं ने विभाग की कार्यवाही और कठोर के बाद भी छोटी नहर पटरी पर साप्ताहिक पीठ लगवाने का क्रम जारी रखा। जिस पर विभाग ने गत ब्रहस्पतिवार को पीठ न लगने देने के काफ़ी प्रयास किए लेकिन पुलिस फ़ोर्स के वि आई पी ड्यूटी में व्यस्ता के कारण नेताओं ने सांयकाल बिना अनुमति पीठ लगावा दी। विभाग से एस डी ओ भारत भूषण शर्मा ने इस पर कड़ा फैसला लेते हुए पीठ के स्थान को बुलडोजर से खोद डाला, जिससे अब यहां पीठ नहीं लग सकती है।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button