उत्तराखंड

रिबन काटने के दौरान दूल्हे के दोस्तों ने दुल्हन पक्ष की लड़कियों पर की अश्लील टिप्पणी, दोनों पक्षों में हाथापाई, पिटकर वापस लौटी बारात

कलयुग दर्शन (24×7)

विजय कुमार, विक्की (संवाददाता)

हरिद्वार। बीती रात शादी में रिबर काटने की रस्म पर बवाल हो गया। बवाल भी ऐसा की शादी स्थल जंग का मैदान बन गया। परिणाम यह हुआ की जिस शादी को लेकर जश्न का माहौल दोनों परिवारों में था वह बिखर गया और शादी टूट गई। बताते हैं कि बहादराबाद थाना क्षेत्र में आयोजित इस शादी में दूल्हा बारात लेकर अपने दोस्तों के साथ जैसे ही गेट के अंदर दाखिल हुआ, वैसे ही रिबन काटने के दौरान दूल्हे के कुछ दोस्तों ने दुल्हन पक्ष की लड़कियों पर अश्लील टिप्पणी कर दी, जिसका लड़की पक्ष के लोगों ने विरोध किया। विरोध इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच हाथापाई और कुर्सियां तक चल गई।

बताया जा रहा है कि घटना में कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद शादी टूट गई और बारात वापस मुरादाबाद लौट गई है। मुरादाबाद से आई बारात में पहले तो सब कुछ ठीक चल रहा था। सभी खुशी में नाच गा रहे थे, किन्तु जैसे ही बारात बैंकेट हाल के गेट पर पहुंची और दरवाजे पर रिबन काटने की तैयारी चल रही थी, उसी दौरान दूल्हे के कुछ दोस्तों के द्वारा दुल्हन पक्ष की लड़कियों पर अश्लील टिप्पणी करने के कारण बैंकेट हाल जंग का मैदान बन गया। यह घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। कुछ युवाओं ने पत्थर से भी हमला किया। घटना में 10 से ज्यादा लोगों के घायल हो गए। इस हंगामे के बाद शादी टूट गई और बारात वापस मुरादाबाद लौट गई। इस संबंध में पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं आई है।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button