उत्तराखंडप्रशासनराजनीति

देहरादून: परेड मैदान में ‘स्वच्छता ही सेवा-2024’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग, क्रॉस कंट्री मैराथन दौड़ को फ्लैग ऑफ कर किया रवाना

कलयुग दर्शन (24×7)

नदीम सलमानी (संपादक)

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के परेड ग्राउंड में ‘स्वच्छता ही सेवा-2024’ कार्यक्रम में प्रतिभा किया एवं इसके साथ ही क्रॉस कंट्री मैराथन दौड़ को फ्लैग दिखाकर रवाना किया।

रेड ग्राउंड मैदान में स्वयं सफाई कर प्रदेश वासियों को स्वच्छता अभियान का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य मार्च 2025 तक राज्य के शत-प्रतिशत गांव में कचरा प्रबंधन का कार्य शुरू करना ही हमारा सबसे बड़ा संकल्प है।

इस संकल्प के प्रति हमारी सरकार पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। राज्य में 5 लाख 37 हजार से अधिक विहीन परिवारों के लिए शौचालयों का निर्माण भी किया गया है।

भारत सरकार के पर्यावरण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के अंतर्गत देश के पांच सबसे अच्छे शहरों में देहरादून का शामिल होना गौरव की बात है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई एवं ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण भी किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर विश्वकर्मा पूजन कर सबको शुभकामनाएं दी।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button