उत्तराखंडप्रशासन

एनएच-74 घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई शहरो में की एक साथ छापेमारी

कलयुग दर्शन (24×7)

मो. नदीम (संपादक)

देहरादून। एनएच-74 घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तराखंड के कई शहरों में एक साथ छापेमारी की। ईडी की टीमें देहरादून, काशीपुर और रुद्रपुर में तड़के ही सक्रिय हो गईं। कई पूर्व व वर्तमान अफसरों के आवासों व ठिकानों पर दबिश दी गई। जानकारी के मुताबिक, छापेमारी उन अफसरों के घरों व दफ्तरों पर की गई है, जिन पर घोटाले से संबंधित आर्थिक अनियमितताओं में शामिल होने का संदेह है। इससे पहले भी ईडी इस मामले में कई अफसरों पर कार्रवाई कर चुकी है और लाखों रुपये की अवैध संपत्ति जब्त की जा चुकी है।

एनएच-74 हाईवे परियोजना के तहत मुआवजा वितरण में बड़े पैमाने पर घोटाला सामने आया था। आरोप है कि सैकड़ों करोड़ रुपये की सरकारी राशि गलत तरीके से बांटी गई, जिसमें जमीन की फर्जी दरें तय कर मोटा मुआवजा दिलाया गया। इस मामले में कई राजस्व अधिकारियों, भू-माफियाओं और कुछ स्थानीय नेताओं की संलिप्तता भी सामने आई थी। प्रवर्तन निदेशालय पिछले कई महीनों से इस मामले की जांच कर रहा है। हालिया छापेमारी उसी जांच का हिस्सा है। छापेमारी के दौरान कई अहम दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल फोन और कंप्यूटर जब्त किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button