उत्तराखंड

हरिद्वार: कांग्रेस पार्टी एवं कार्यकर्ताओं का बांग्लादेश में हिंदूओं पर अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार में महानगर कांग्रेस कमेटी ने बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर बढ़ते अत्याचारों को रोकने में नाकाम केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा सरकार की विदेश नीति पूरी तरह विफल होने का आरोप लगाया।

बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद वहां पर हो रहे अल्पसंख्यक हिंदुओं के साथ सरेआम लूटपाट एवं उनके धार्मिक स्थलों में आगजनी की घटनाएं हो रही है। जिसको रोकने में मोदी सरकार की विदेश नीति पूरी तरह विफल साबित हुई हैं।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस सरकार पर हिंदुओं की रक्षा का दबाव बनाने में पूरी तरह असफल साबित हुई हैं। बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार मोदी की कमजोर सरकार की विदेश नीति को उजागर कर रहे हैं।

स्व. प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने 1971 के भारत पाक युद्ध में पाकिस्तान को करारा जवाब देकर बांग्लादेश की नींव रखी थी, वहीं पूरे विश्व में डंका बजाने की बात कहने वाली भाजपा सरकार बांग्लादेश के हिंदू भाइयों की रक्षा के लिए कुछ भी नहीं कर पा रही है।

Related Articles

Back to top button