उत्तराखंड

रुड़की में चैरब जैन ने मनाया रक्षा संकल्प महोत्सव, हजारों बहनों ने बांधी राखी

कलयुग दर्शन (24×7)

मो नदीम (संपादक)

रुड़की। वरिष्ठ समाजसेवी एवं युवा भाजपा नेता इंजीनियर चैरब जैन की ओर से रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में हरमिलाप धर्मशाला में रक्षा संकल्प महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में माताओं और बहनों ने पहुंचकर चैरब जैन को राखी बांधी और उन्हें आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं। उत्तराखंड के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में रंग भर दिया। इस अवसर पर महिलाओं ने चैरब जैन के उज्ज्वल राजनीतिक एवं सामाजिक भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे नगर, जिले और प्रदेश की राजनीति में कीर्तिमान स्थापित करें। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इंजीनियर चैरब जैन ने नगर की सभी बहनों, माताओं और बुजुर्गों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नगर की बहनों ने उन्हें जो प्यार और सम्मान दिया है, उसे वह जीवनभर नहीं भूल पाएंगे। उन्होंने कहा कि ईश्वर ने यदि उन्हें किसी पद पर सेवा करने का अवसर दिया तो वह प्रत्येक घर में उम्मीद का दीपक जलाने और उसे रोशन करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका परिवार सदैव समाजसेवा, जनसेवा और धर्मार्थ कार्यों के लिए समर्पित रहा है। अपने पिता कमल जैन और चाचा सुरेश चंद जैन के आशीर्वाद से उन्होंने भी नगरवासियों की सेवा करने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि वह अपने चाचा की विचारधारा और सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए जनता के बीच कार्य करते रहेंगे।

इस दौरान हजारों महिलाओं ने चैरब जैन को राखी बांधी। चैरब जैन ने सभी बहनों को उपहार देकर उनका सम्मान किया। उन्होंने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि नगर के हर वर्ग, समुदाय और समाज के लोग उन्हें प्रेम और आशीर्वाद देते हैं। अंतरराष्ट्रीय शायर एवं कवि अफजल मंगलौरी ने कहा कि राजनीति में ईमानदार, निष्ठावान और सभी का सम्मान करने वाले नेताओं में इंजीनियर चैरब जैन का नाम शामिल है। उन्होंने कहा कि चैरब जैन के परिवार ने सदैव लोककल्याण और धर्मार्थ कार्यों को प्राथमिकता दी है। शिक्षा के क्षेत्र में भी उनके योगदान के लिए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार प्राप्त हुए हैं, जो रुड़की के लिए गौरव की बात है।

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने चैरब जैन को राखी बांधकर आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन प्रेम, विश्वास और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। रिश्तों की गरिमा बनाए रखना और एक-दूसरे का सहयोग करना ही इस पर्व का वास्तविक उद्देश्य है। यह पर्व भारतीय संस्कृति और पारंपरिक त्योहारों के प्रति हमारी श्रद्धा को भी दर्शाता है। वरिष्ठ भाजपा नेत्री एवं राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य रश्मि चौधरी ने कहा कि रुड़की के इतिहास में यह पहला ऐसा उत्सव है, जिसमें इतनी बड़ी संख्या में बहनों ने पहुंचकर अपने भाई चैरब जैन को राखी बांधी है। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।

संचालन स्वाति चौधरी एवं प्रभा ने किया। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं और अतिथियों को जलपान कराया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष नितिन गोयल, कमल जैन, मनीषा सिंघल, रुचि सिंह, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीलकमल शर्मा, सलोनी जैन, नेहा जैन, कनिका अग्रवाल, रश्मि जैन, उषा जैन, प्रतिभा चौहान, तरुण शर्मा, रितिका, शशि शर्मा, मंजू रावत, हेमा बिष्ट, कविता रावत, पारुल भाटिया, दीपक पांडे, मुकेश रावत, आकाश गौतम, आयुष बिरला, जुनैद मलिक, शिवा स्नेही, रजत गौतम, अक्षय पाल, सत्यम कुमार, अंकुश पाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button