उत्तराखंड

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुुरी बने श्रीकृष्ण जन्म भूमि संघर्ष न्यास के मुख्य राष्ट्रीय संरक्षक

विधिवत रूप से पूजन कर श्रीकृष्ण जन्म भूमि शिला यात्रा को रवाना किया

कलयुग दर्शन (24×7)

राकेश वालिया (ब्यूरो चीफ)

हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज को श्रीकृष्ण जन्म भूमि संघर्ष न्यास का मुख्य राष्ट्रीय संरक्षक नियुक्त किया गया है। बुधवार को मथुरा से शिला लेकर हरिद्वार आए श्रीकृष्ण जन्म भूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष स्वामी दिनेश फलाहारी बाबा ने निरंजनी अखाड़ा पहुंचकर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज से भेंट कर उनसे आशीर्वाद लिया और उन्हें न्यास का प्रमुख राष्ट्रीय संरक्षक मनोनीत करने की घोषणा की। श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने विधिवत रूप से शिला पूजन कर यात्रा को रवाना किया। श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण होने के बाद संतों ने मथुरा कृष्ण जन्म भूमि को मुक्त कराने का अभियान शुरू किया है। उन्होंने कहा कि शिला यात्रा शहर-शहर और गांव-गांव जाकर कृृष्ण भक्तों को जागरूक करेगी।

स्वामी दिनेश फलाहारी बाबा ने सभी सनातनियों से कृष्ण जन्म भूमि आंदोलन से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी के संरक्षण में संत समाज और भक्तों के सम्मिलित प्रयासों से कृष्ण जन्म भूमि आंदोलन सफल होगा। महामंडलेश्वर स्वामी सत्यश्रेय गिरी महाराज ने कहा कि सनातन के मान बिंदुओं की रक्षा के लिए संत समाज सदैव तत्पर है। इस दौरान निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी, महंत राज गिरी, साध्वी राधा नन्द गिरी, दिव्यात्मा नंद पुरी, हरिदास महाराज महामंडलेश्वर राधिका पुरी, महामंडलेश्वर साध्वी राधा गिरी, श्रीकृष्ण जन्म भूमि संघर्ष न्यास के राष्ट्रीय मंत्री अमित वालिया, स्वामी योगेश महाराज, जय भोले महाराज, वरिष्ठ विहिप नेता जयराम शर्मा, प्रवक्ता राजेश पाठक, राष्ट्रीय प्रचारक गुलाब सैनी, राष्ट्रीय मंत्री उदेश सैनी, कान्हा कौशिक आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button