उत्तराखंड

नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अदनान नवाज खान व प्रदेश सचिव अमन अंसारी का स्वागत

कलयुग दर्शन (24×7)

सोहन लाल (संवाददाता)

हरिद्वार। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अदनान नवाज खान एवं प्रदेश सचिव अमन अंसारी का फूलमालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए पार्टी संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने का संकल्प लिया। प्रदेश उपाध्यक्ष अदनान नवाज खान ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा को आमजन तक पहुंचाने के साथ युवाओं को पार्टी से जोड़कर संगठन को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से जनता परेशान है और बदलाव के लिए तैयार है। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भारी बहुमत से सरकार बनाएगी।

प्रदेश सचिव अमन अंसारी ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निष्ठापूर्वक निर्वहन किया जाएगा। जनता के बीच सरकार की नाकामियों को उजागर करने के साथ जनसमस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को पार्टी से जोड़ने का अभियान तेज किया जाएगा। इस अवसर पर मेहरबान अली, संजय सैनी, तेलुराम प्रधान, मनोज धनगर, मनोज सैनी, आशीष भारद्वाज, दिव्यांश अग्रवाल, वरुण बालियान, गालिब, आजम अंसारी, अजमत अली, मुकर्रम अली, नजाकत अली, जितेंद्र चौधरी, जाकिर अंसारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button