उत्तराखंड

यूनियन बैंक शाखा प्रबंधक के जन्मदिन पर बैंक में हुआ सुंदरकांड पाठ

संतों, राजनेताओं और व्यापारियों ने लिया धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा

कलयुग दर्शन (24×7)

पारस कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की हरिद्वार शाखा के प्रबंधक गोपाल मौर्य के जन्मदिन के अवसर पर मंगलवार को बैंक परिसर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान में संतों, राजनेताओं, व्यापारियों और बैंक अधिकारियों सहित अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में राम मंदिर आंदोलन से जुड़े वरिष्ठ भाजपा नेता विनय कटियार, गंगा महासभा के अध्यक्ष नितिन गौतम, उछाली आश्रम के महंत, यूनियन बैंक के उप महाप्रबंधक संदीप, उद्योगपति अनंतराम जायसवाल, युवा व्यवसायी सागर जायसवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सुंदरकांड पाठ के उपरांत विधिवत आरती की गई और उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता विनय कटियार ने कहा कि बैंक जैसे वित्तीय संस्थान में सुंदरकांड का पाठ होना एक अनूठी और प्रेरणादायक पहल है।

कामकाज के बीच सनातन मूल्यों को सहेजने का यह प्रयास समाज को सकारात्मक संदेश देता है। यूनियन बैंक के उप महाप्रबंधक संदीप ने कहा कि गोपाल मौर्य द्वारा शुरू की गई यह परंपरा बेहद सराहनीय है। ऐसे आयोजनों से कार्यस्थल पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि अन्य शाखाओं में भी इस प्रकार के धार्मिक एवं सकारात्मक कार्यक्रम आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा। शाखा प्रबंधक गोपाल मौर्य ने कहा कि ईश्वर की आराधना और संतों का आशीर्वाद प्राप्त करने से बेहतर जन्मदिन का कोई उपहार नहीं हो सकता। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों और बैंककर्मियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button