उत्तराखंड

पार्षद नामित होने पर लव शर्मा को समर्थकों ने दी बधाई

कलयुग दर्शन (24×7)

आशु (संवाददाता)

हरिद्वार। भाजपा नेता लव शर्मा को नगर निगम हरिद्वार में पार्षद नामित किए जाने पर समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। मंगलवार देर रात नामित पार्षद बनाए जाने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में समर्थक एवं शुभचिंतक ढोल-नगाड़ों के साथ उनके निवास पर पहुंचे। समर्थकों ने आतिशबाजी कर मिठाई खिलाते हुए लव शर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समर्थकों ने कहा कि लव शर्मा लंबे समय से संगठन एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, सरल व्यवहार और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता को देखते हुए उन्हें नगर निगम में नामित पार्षद की जिम्मेदारी मिलना कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि लव शर्मा अपनी नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए हरिद्वार के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को नगर निगम में प्रभावी ढंग से उठाएंगे।

लव शर्मा ने जिला एवं प्रदेश संगठन, उत्तराखंड सरकार, वरिष्ठजनों, कार्यकर्ताओं और सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि हरिद्वार के विकास, जनसेवा और जनहित के कार्यों में योगदान देने के लिए वह सदैव तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बिंदरपाल, अरविंद कुशवाहा, मनोज कुमार, शुभम सैनी, प्रवीण पाल, सुधीर कुमार, नकलीराम, नीरज राठौर, सचिन चौधरी, मनोज शर्मा, राहुल शर्मा, प्रवीण श्रीवास्तव, अर्जुन श्रीवास्तव, मनोज चौहान, डॉ. बी. चन्द, वर्षा, नीलम, शालिनी, अमित शास्त्री, नीलिमा शास्त्री, महिपाल सिंह, वीना अरोड़ा, अर्जुन त्यागी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button