उत्तर प्रदेश

सफलता संयोग नहीं, अनुशासन और कठिन परिश्रम का परिणामः डॉ. अंजू वालिया

कलयुग दर्शन (24×7)

अबलीश कुमार (सहारनपुर संवाददाता)

नागल। इंद्रप्रस्थ इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज कोटा में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित तीन दिवसीय इंडक्शन कार्यक्रम मे बुधवार को विभिन्न प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था की ग्रुप निदेशक डॉ. अंजू वालिया, आशुतोष गुप्ता, डॉ. नेहा त्यागी एवं नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में नवप्रवेशित छात्रों से संवाद करते हुए उनका स्वागत किया गया तथा कॉलेज जीवन की नई शुरुआत के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।इस अवसर पर कॉलेज निदेशक डॉ. अंजू वालिया ने प्रेरणादायक प्रस्तुति के माध्यम से छात्रों को संघर्ष, अनुशासन, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच एवं निरंतर प्रयास के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने अपने जीवन के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि कॉलेज में प्रवेश केवल एक नई कक्षा में प्रवेश करना नहीं, बल्कि जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत है। यह यात्रा केवल डिग्री प्राप्त करने की नहीं, बल्कि व्यक्तित्व को निखारने, अपनी क्षमताओं को पहचानने, सपनों को लक्ष्य में बदलने और अपने भविष्य को मजबूत बनाने की यात्रा है।छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “सफलता कभी संयोग से नहीं मिलती। इसके पीछे स्पष्ट लक्ष्य, कठिन परिश्रम, अनुशासन और असफलताओं से सीखने का साहस होता है। जीवन में आने वाली प्रत्येक चुनौती आपको कमजोर करने के लिए नहीं, बल्कि और अधिक मजबूत बनाने के लिए आती है। इसलिए असफलता से डरने के बजाय उससे सीखिए और हर बार पहले से अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़िए।”उन्होंने आगे कहा, “आपकी पहचान केवल आपके अंकों से नहीं बनेगी, बल्कि आपके संस्कार, व्यवहार, आत्मविश्वास, कौशल, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच से बनेगी।

अपने भीतर सीखने की जिज्ञासा बनाए रखें, अवसरों को पहचानें और स्वयं को निरंतर बेहतर बनाने का प्रयास करें। आज से शुरू होने वाली यह यात्रा आपके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखेगी।”उन्होंने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा, “इतना बड़ा सपना देखिए कि उसे पूरा करने के लिए आपकी मेहनत आपकी पहचान बन जाए।” उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी के भीतर प्रतिभा और असीम संभावनाएं मौजूद हैंय आवश्यकता केवल उन्हें पहचानकर सही दिशा में निरंतर प्रयास करने की है। कार्यक्रम को और अधिक रोचक एवं संवादात्मक बनाने के लिए छात्रों से विभिन्न प्रश्न पूछे गए। सही एवं उत्कृष्ट उत्तर देने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। प्रश्नोत्तरी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले वंश, गौतम प्रजापति एवं अनस को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया।इंडक्शन कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं में उत्साह, उमंग और नई ऊर्जा देखने को मिली। छात्रों ने कार्यक्रम को प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक बताते हुए संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया। पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने भी अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम का संचालन ज्योति भारद्वाज ने किया। इस अवसर पर संस्था का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button