कलयुग दर्शन (24×7)
सरविन्द्र कुमार (प्रधान संपादक)
हरिद्वार, हल्द्वानी। एक 16 साल की लड़की के साथ उसके फूफा ने जंगल में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस पीड़िता के पिता के तहरीर पर आगे की कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि फूफा और लड़की दोनों उधम सिंह नगर के रहने वाले हैं। आरोपी ने हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के टांडा के जंगल में घटना को अंजाम दिया।

घटना को अंजाम देने के बाद फूफा फरार हो गया। पीड़ित लड़की किसी तरह से उसके चंगुल से बचकर टांडा पुलिस चौकी पहुंची और आपबीती बताई। पुलिस मामले में कार्रवाई में जुट गई है। उधर, पीड़िता के पिता ने भी थाने में आकर आरोपी फूफा के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

बताया जा रहा है कि लड़की का फूफा उसे नौकरी दिलवाने के बहाने बाइक पर बैठाकर मंगलवार को हल्द्वानी ले जा रहा था। तभी रास्ते में टांडा क्षेत्र में उसकी नीयत बिगड़ गई और उसे जंगल के अंदर ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।



