उत्तर प्रदेशदुखद

सदी के महानायक, फ़िल्म अभिनेता धर्मेंद्र देओल जी अब हमारे बीच नहीं रहें

कलयुग दर्शन (24×7)

हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)

सहारनपुर। राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व राज्यमंत्री चौ नीरपाल सिंह ने फिल्म अभिनेता, पूर्व सांसद, धर्मेन्द्र देओल को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि धर्मेंद्र जैसी महान शख्सियत के चले जाने से पूरी जाट कौम और राष्ट्र को आज बहुत बड़ी क्षति हुई है, जिसको कभी नहीं भरा जा सकता।

सदी के महानायक, दिग्गज फ़िल्म अभिनेता, ही-मैंन, एशिया महाद्वीप का सबसे सुंदर पुरूष के ख़िताब को जीतने वाले, गाँव-देहात की रूह को समर्पित महानायक, खुश मिज़ाज व्यक्तित्व के धनी, पूर्व सांसद बीकानेर (राजस्थान) इतना विशाल व्यक्तित्व होने के बावजूद वही सादगी वही मासूमियत, कमाल की शक्सियत थे धर्मेंद्र जी। ऐसी लाजवाब शक्सियत को मैं दिल से नमन करता हू और भगवान से प्रार्थना करता हू कि धर्मेंद्र जी को अपने श्री चरणों में स्थान दें और देओल परिवार को ये दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश चौधरी एडवोकेट, जिलाध्यक्ष रिंकू सोनकर, महानगर अध्यक्ष अरविंद मलिक, आरिफ मलिक, राजदीप सिंह, अंकित चौधरी ने भी श्रद्धांजलि दी।

Related Articles

Back to top button