कलयुग दर्शन (24×7)
सरविन्द्र कुमार (सह संपादक)
हरिद्वार। श्रीमती तृप्ति भट्ट, पुलिस अधीक्षक, रेलवेज उत्तराखण्ड हरिद्वार द्वारा पुलिस लाईन, जी0आर0पी0 व पुलिस कार्यालय जीआरपी का वार्षिक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम सलामी गार्द में नियुक्त कार्मिको द्वारा सलामी दी गयी।

उसके उपरान्त पुलिस लाइन परिसर में विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण करते हुए पुलिस लाइन के स्टोर में उपलब्ध सामानों को सूचीबद्व करते हुए तरतीबवार लगाने व कार्यालय परिसर में साफ-सफाई उच्चकोटि का बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदया द्वारा निम्न निर्देश दिये गये।

◾पुलिस लाइन में उपलब्ध वाहनों का उचित रखरखाव व साफ-सफाई से रखने हेतु निर्देशित किया गया।
◾पुलिस लाइन में उपलब्ध अस्लाहों का समय-समय पर साफ-सफाई करने व उसका इन्द्राज सम्बन्धित रजिस्टरों में करने हेतु निर्देशित किया गया।

◾कार्मिकों हेतु भोजनालय की व्यवस्था किये जाने हेतु प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया।
◾पुलिस लाइन जी0आर0पी0 के निरीक्षण के उपरान्त पत्र व्यवहार शाखा व आंकिक शाखा, पुलिस कार्यालय जी0आर0पी0 का वार्षिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान निम्न निर्देश दिये गये:-
◾अकारण लम्बित पत्रावलियों का समय से निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।
◾कार्मिकों की चरित्र पंजिका समय से सत्यापित करने हेतु निर्देशित किया गया।
◾यू0सी0सी0 के तहत कार्मिकों के विवाह का शतप्रतिशत रजिस्ट्रेशन कराने हेतु निर्देशित किया गया।

◾चिकित्सा प्रतिपूर्ति से सम्बन्धित बिलों का समय से भुगतान की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
◾जिन अभिलेखों को बीट आउट किया जाना हो उन्हें समय से बीट आउट कराने हेतु निर्देशित किया गया।
◾कार्मिकों के टी0ए0/डी0ए0 का भुगतान समय से करने हेतु निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के उपरान्त पुलिस कार्यालय एवं पुलिस लाइन में नियुक्त समस्त कार्मिकों का सम्मेलन लिया गया। सम्मेलन में सभी कार्मिकों से उनकी पारिवारिक व विभागीय समस्या पूछी गयी। कार्मिकों द्वारा बतायी गयी समस्याओं का निस्तारण किया गया। सभी कार्मिकों को मन लगाकर व उत्साह के साथ टीम वर्क बनाकर कार्य करने हेतु बताया गया। इसके अतिरिक्त अपने सीनियर का सम्मान करने हेतु निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के दौरान:-
▪️सुश्री अरूणा भारती, अपर पुलिस अधीक्षक, रेलवेज,
▪️श्री विपिन पाठक, प्रभारी निरीक्षक, मीडिया सैल,
▪️श्री नरेन्द्र कुमार, प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक,
▪️प्रधान लिपिक व आंकिक आदि उपस्थित रहें।



