लक्सर: खानपुर क्षेत्र में लकड़ी तस्करों के हौंसले बुलंद सरकारी, वन विभाग के जंगल के हरे पेड़ों पर चलाई कुल्हाड़ी

कलयुग दर्शन (24×7)
सागर कुमार (सह संपादक)
लक्सर। खानपुर क्षेत्र में वन तस्करों के हौसले काफी बुलंद है। वन विभाग के हरे भरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाकर किया पेड़ों का कटान। वन तस्करों ने लकड़ी चोरी की घटना को बेखौफ दिया अंजाम।
खानपुर वन वीभाग की बीट संख्या 1 के गिधावाली गांव के पास चोरो ने चोरी से काटे 11 खैर के हरे पेड़। पेड़ चोरी की सूचना मिलने पर मोके पर पहुचे वनकर्मी को अपनी ओर आता देख लकड़ी चोर मौके से हुए फरार।
चोरी से कटे पेड़ो की लकड़ी वन विभाग ने गोवर्धनपुर वन चौकी पर लाया गया। वन चोर मौके से हुए फरार तलाश में जुटा वन विभाग। लक्सर क्षेत्र में यह कोई ऐसा पहला मामला नहीं है कि वन विभाग के जंगलों से खैर की हरे भरे पेड़ काटे जा रहे हैं लेकिन वन विभाग मौन है।
जब इस मामले में वन विभाग के रेंजर यशपाल सिंह राठौर से बात की गई तो वह भी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुए यह एक अपने आप में बड़ा सवाल है।
[banner id="7349"]