आस्थाउत्तराखंड

महानवमी पर श्री तारकेश्वर धाम में किया गया कन्याऔ का पूजन

कन्या पूजन से प्राप्त होती जगत जननी मां भगवती की अनुकंपा: महंत निर्मल दास

कलयुग दर्शन (24×7)

नरेश मित्तल (संवाददाता)

हरिद्वार। शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर श्रवणनाथ नगर स्थित श्री तारकेश्वर धाम में मां गौ गंगा धाम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत निर्मल दास महाराज ने कन्याओं का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और उन्हें उपहार भेंट किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नवरात्रि पर्व सभी के जीवन में खुशियां लेकर आता है। बाल स्वरूप कन्यायें साक्षात मां भगवती का अवतार है। कन्या पूजन से व्यक्ति के जीवन में धन-धान्य, सुख समृद्धि का वास होता है। माता प्रसन्न होकर भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। प्रत्येक श्रद्धालु भक्त पर माता अपनी कृपा बरसाती है।

बाल स्वरूप कन्याओं का पूजन प्रत्येक श्रद्धालु भक्त को अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नवरात्र के दौरान पवित्र मन से की गई आराधना व्यक्ति का जीवन भवसागर से पार लगाती है और उसके कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है। नवरात्र पर्व आत्मकल्याण और आत्म शुद्धि की अवधि है। माता के सभी स्वरूपों का आशीर्वाद साधक को प्राप्त होता है। इसलिए यदि व्यक्ति को अपना जीवन सफल बनाना है तो मां के शरणागत अवश्य आना चाहिए। मां की शक्ति संसार में अपरंपार है अपनी शरण में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु भक्त का माता कल्याण कर उसके जीवन की सभी दुश्वारियां का शमन कर उसे यश, कीर्ति प्रदान करती हैं। इस दौरान स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी हरिहरानंद, आचार्य पंडित रामचंद्र, पंडित प्रकाश उप्रेती, आचार्य योगेंद्र मिश्रा, आचार्य अजीत त्रिपाठी उपस्थित रहे।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button