उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय सनातनी संगठन द्वारा महाराजा भागीरथ के चरणों में 251 दीप जलाकर देव दीपावली धूमधाम से मनाई

कलयुग दर्शन (24×7)

अबलीश कुमार (सहारनपुर संवाददाता)

हरिद्वार। राष्ट्रीय सनातनी संगठन के द्वारा हरिद्वार भूपत वाला में देव दीपावली के उपलक्ष में महाराजा भागीरथ के चरणों में 251 दीप जलाकर संगठन के द्वारा देव दीपावली धूम धाम से मनाई गई। महाराजा भागीरथ के सम्मान में राष्ट्रीय सनातनी संगठन सदैव आगे था और रहेगा जब तक महाराजा भागीरथ को गौमुख से गंगा सागर तक उचित सम्मान नहीं मिलेगा तब तक संगठन ओर संगठन के पदाधिकारी न रुकेंगे और न थकेंगे। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज सैनी ने कहा कि मा गंगा जैसी गौमुख से निकली है वैसी ही गंगा सागर में स्वच्छ मिलनी चाहिए पर शासन प्रशासन और आमजनो की अनदेखी के कारण गंगा मैली हो रही है और ये सनातन और मा गंगा का अपमान है।

अगर गंगा को जल्दी ही स्वच्छ रखने के लिए ठोस कदम नहीं उठाया गया तो वो दिन दूर नहीं जब मा गंगा भी हरिद्वार में दिल्ली की यमुना जैसी हो जाएगी इस लिए सभी सनातनी को चाहिए कि संगठित होकर मा गंगा और महाराजा भागीरथ के सम्मान में आगे आए। इस मौके पर रहे आचार्य प्राणनाथ, पंकज सैनी, कुलवीर चौधरी, गौरव श्रीवास्तव, अलका सैनी, प्रियांश सैनी, अपूर्वा सैनी, सार्थक सैनी, अनुज सैनी, प्रदीप शर्मा, दीपक भारद्वाज, सोनू चौहान, शुभम सैनी , अरविंद सैनी, दिनेश लाल, राजेंद्र मौर्य आदि सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button