उत्तराखंडप्रशासन

ऋषिकेश: जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान आधा दर्जन से अधिक महिलाओं के गले से सोने की चैन गायब, चोरी की घटना से इलाके में फैली सनसनी

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (प्रधान संपादक)

ऋषिकेश। शरद पूर्णिमा के अवसर पर शहर में निकली मधुबन आश्रम की भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान आधा दर्जन से अधिक महिलाओं की गले मे पहनी सोने की चेन तोड़ ली गई है। घर पहुंचने पर महिलाओं को जब अपने गले में सोने की चेन दिखाई नहीं दी तो वह परेशान हो गई।

अब महिलाएं ऋषिकेश कोतवाली में पुलिस को तहरीर देकर चेन तोड़ने वाले के खिलाफ कार्रवाई और चेन वापस दिलाने की मांग कर रही हैं। पीड़ितों ने बताया कि वह जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होने के लिए गई थी। यात्रा में शामिल होने के बाद जब वह घर पहुंची तो उन्हें अपने गले में पहनी सोने की चेन नदारत दिखाई दी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

कोतवाल राजेंद्र सिंह खोलिया ने बताया कि जगन्नाथ रथ यात्रा में महिलाओं की सोने की चेन तोड़ने की जानकारी मिली है। पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button