उत्तराखंड

श्री महंत रविन्द्र पुरी महाराज व वरिष्ठ भाजपा नेता तथा पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने इस सरकार का सही कदम उठाते हुए भारतीय सेनाओं के शौर्य की प्रशंसा की

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के आतंकवादियों के खिलाफ देर रात किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से देश के लोग खुश हैं। पहलगाम आतंकी का बदला लेने पर लोगों में खुशी है। तीर्थनगरी के संत, महात्मा। राजनेता सभी ने हमले का स्वागत करते हुए इसे सही कदम बताया है। आतंकियों पर हुए हमले पर श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्री महंत रविन्द्र पुरी महाराज व वरिष्ठ भाजपा नेता तथा पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने इस सरकार का सही कदम उठाते हुए भारतीय सेनाओं के शौर्य की प्रशंसा की है।

बता दें कि मंगलवार रात भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में 9 आतंकवादी ठिकानों पर हमले किए। ये हमले मिसाइल से किए गए। इन हमलों में अब तक 100 से अधिक आतंकवादियों के मारे जाने की सूचना है। भाजपा नेता संजय गुप्ता ने कहा कि यह भारत की सेनाओं का शौर्य व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ इच्छा शक्ति का परिणाम है कि हमले के बाद पाकिस्तान थर थर कांप रहा है। नरेंद्र मोदी की रणनीति के आगे पाक की सारी योजना धरी की धरी रह गई। उन्होंने कहा कि ये तो ट्रेलर है। पिक्चर तो पाक को देखना बाकी है।

श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि विजय हमेश सत्य की होती है। भारत सत्य के मार्ग का अनुसरण करता रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कहा की दिखाया। उन्होंने कहा कि सरकार को अब पीओके को वापस लेने का सही समय है। उन्होंने आतंकी हमलों पर प्रसन्नता जताते हुए भारत की विजय पताका इसी तरह फराते रहने की कामना की।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button