उत्तराखंडदुर्घटना

रामनगर: गुडगांव जा रही रोडवेज की‌ बस पेड़ से टकराई, चालक को हार्ट अटैक पड़ने के कारण हुआ हादसा, दुर्घटना में चालक सहित दो लोग हुए घायल

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (प्रधान संपादक)

हरिद्वार। उत्तराखंड रोडवेज बस के चालक को चलती बस में हार्ट अटैक आ गया। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराते हुए एक गड्ढे में जाकर रुक गई। बस में 38 पैसेंजर सवार थे। बस चालक और एक यात्री को चोटें आई हैं।

उत्तराखंड परिवहन निगम की रामनगर डिपो की एक बस सोमवार सुबह 11 बजे रामनगर से यात्रियों को लेकर दिल्ली के रास्ते गुड़गांव के लिए रवाना हुई थी। बताया जा रहा है कि इसी बीच पिरूमदारा से आगे हल्दुआ के समीप बस चालक बस के स्टीयरिंग से नियंत्रण खो बैठा। बस समीप में ही सड़क किनारे एक पेड़ से टकराकर घिसटते हुए एक गड्ढे में जाकर रुक गई।

बस अनियंत्रित होते ही उसमें सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि बस चालक शाहिद निवासी मुरादाबाद का अचानक स्वास्थ्य खराब होने के बाद उसे हार्ट अटैक आ गया। हार्ट अटैक आने के शाहिद बस के स्टीयरिंग से नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित बस पहले पेड़ से टकराई। इसके बाद एक गड्ढे में जाकर रुक गई।

चालक के साथ ही बस में सवार मुकीम नाम का यात्री जो कि रामनगर निवासी है, वह भी इस दुर्घटना में घायल हो गया। बस में सवार अन्य सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। एक बड़ा हादसा होने से टल गया। हादसे में घायल चालक और यात्री को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। दुर्घटना के पास परिवहन निगम के अधिकारी और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और हादसे की जांच में जुट गए। बस दुर्घटना में दो लोग घायल हैं। घायलों में एक चालक है जो मुरादाबाद का रहने वाला है। चालक शाहिद की उम्र लगभग 40 वर्ष है। एक अन्य यात्री भी घायल हुआ है। उसका उपचार भी किया जा रहा है।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button