उत्तराखंडदुखदप्रशासन

मंगलौर: विवाहिता की ससुराल वालों ने बेरहमी से की पिटाई, हायर सेंटर रैफर, परिजनों ने कार और बुलेट मांगने का लगाया आरोप

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (प्रधान संपादक)

हरिद्वार। जनपद के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के टांडा अकबरपुर में एक विवाहिता की ससुराल वालों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। विवाहिता की हालत को गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रैफर कर दियागया है। विवाहिता के परिजनों ने ससुराल वालों पर जहरीला पदार्थ देने का भी आरोप लगाया। आरोप है कि ससुराल वाले कार और बुलेट की मांग कर रहे थे। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। रुड़की सिविल अस्पताल के डॉक्टरो ने युवती की हालत को नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

विवाहिता के परिजनों का आरोप है कि ससुराल वालों की तरफ से कार और बुलेट की लम्बे समय से मांग की जा रही थी, जिसको लेकर उनकी तरफ से कुछ समय भी मांगा गया। बावजूद इसके अब उनकी बेटी के ससुराल वालों और उसके पति ने मिलकर उनकी लड़की के साथ लाठी डंडो से मारपीट की। जिसके कारण वह बुरी तरीके से घायल हो गई।

वही परिजनों ने उसे जहर देने का आरोप भी लगाया। उनका कहना है कि लड़की को घायल अवस्था मंे छोड़कर ससुराल वाले घर से फरार हो गए। वहीं युवती की हालत को नाजुक देखते हुए रुड़की सिविल अस्पताल के डॉक्टरो ने युवती को हायर सेंटर रेफर कर दिया। चिकित्सकों का कहना है कि युवती की हालत नाजुक है जिसे उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। इस मामले पर मंगलौर कोतवाली पुलिस जांच कर कार्यवाही में जुट गईं है।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button