उत्तराखंड

शिवभक्तों की सेवा में जुटा राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट, दिन-रात समर्पित भाव से कर रहा कांवड़ सेवा

कलयुग दर्शन (24×7)

विजय कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। सावन माह में कांवड़ यात्रा के दौरान राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट की पूरी कार्यकारिणी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पंकज सैनी के नेतृत्व में शिवभक्तों की सेवा में समर्पित होकर जुटी हुई है। राष्ट्रीय स्तर से लेकर जिला और ब्लॉक स्तर तक संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता दिन-रात कांवड़ियों की सेवा में लगे हुए हैं। संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रत्येक शिवभक्त को वे अपने परिवार का सदस्य और भगवान शिव का स्वरूप मानकर सेवा कर रहे हैं। संगठन की राष्ट्रीय सचिव श्रीमती अलका सैनी महिला शिवभक्तों का सम्मान एवं आत्मीयता से स्वागत कर उनकी सहायता कर रही हैं। वहीं, जिला हरिद्वार संरक्षक डॉ. सुरेश सैनी और जिला रुड़की संरक्षक डॉ. सतपाल सैनी अपनी टीम के साथ मेडिकल सेवाओं के माध्यम से कांवड़ियों की पीड़ा दूर करने में जुटे हैं।

डॉ. सुरेश सैनी ने कहा कि सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। संगठन ने शिवभक्तों की सेवा का संकल्प लिया है और उसे पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निभाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ईश्वर ने मानव जीवन को सेवा करने का सौभाग्य दिया है और संगठन केवल मानव धर्म का पालन कर रहा है। वहीं, डॉ. सतपाल सैनी ने कहा कि वे पहले भी सेवा कार्य करते रहे हैं, लेकिन इस वर्ष शिवभक्तों की सेवा से जो आनंद और आत्मसंतोष प्राप्त हो रहा है, उसे शब्दों में व्यक्त करना कठिन है। उन्होंने कहा कि ऐसा महसूस होता है कि भगवान धनवंतरी और महादेव की असीम कृपा प्राप्त हो रही है। उन्होंने भोलेनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें ऐसी सेवा का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है।

इमलीखेड़ा, धनौरी और भगवानपुर रोड पर मेडिकल कैंप
डॉ. सुरेश सैनी की टीम द्वारा इमलीखेड़ा, धनौरी और भगवानपुर रोड पर मेडिकल कैंप संचालित कर शिवभक्तों को उपचार एवं प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराई जा रही है। सेवा कार्य में जिला उपाध्यक्ष डॉ. अरविंद सैनी, जिला रुड़की अध्यक्ष सौरभ सैनी, जिला रुड़की उपाध्यक्ष जोनी सैनी सहित अन्य पदाधिकारी एवं सहयोगी सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। डॉ. सतपाल सैनी की टीम में मनजीत सैनी, संजय सैनी, शिवम सैनी, अंकित सैनी सहित कई महिला GNM भी समर्पित भाव से शिवभक्तों की सेवा कर रही हैं। संगठन की टीम द्वारा कांवड़ यात्रा के दौरान लगातार चिकित्सा सहायता और सेवा कार्य जारी रखा गया है।

Related Articles

Back to top button