उत्तराखंडप्रशासन

उत्तरकाशी: पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, किरायेदारों के सत्यापन न करवाने वाले 5 मकान मालिकों के खिलाफ पुलिस एक्ट में की कार्रवाई

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (प्रधान संपादक)

उत्तरकाशी। श्रीमती सरिता डोबाल, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने, संदिग्धों की निगरानी एवं बाहरी प्रान्तों/राज्यों से आए व्यक्तियों के शत-प्रतिशत पुलिस सत्यापन करवाये जाने को लेकर कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस द्वारा उत्तरकाशी, जोशियाड़ा एवं ज्ञानसू क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया गया।

इस दौरान पुलिस टीम द्वारा गैर प्रान्तों से आए बाहरी व्यक्तियों /मजदूरों/ फड़-फेरी, रेड़ी/ठेले लगाने वाले 80 व्यक्तियों/ किरायेदारों के सत्यापन प्रपत्र भरकर जांच हेतु भेजे गये तथा किरायेदारों के सत्यापन न करने वाले 5 मकान मालिकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गयी।

सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस द्वारा सभी को अपने किरायेदारों के शत–प्रतिशत सत्यापन करवाने हेतु जागरूक किया गया तथा बाहर से आकर मजदूरी, फड–फेरी करने व घरेलू नौकर के रूप में कार्य करने वालों से अपना पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराने की हिदायत दी गयी।

Related Articles

Back to top button