उत्तराखंड

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की गंगाधर महादेव भीम गोड़ा इकाई का गठन किया

समाज का अभिन्न हिस्सा हैं व्यापारी: डा.विशाल गर्ग

कलयुग दर्शन (24×7)

मो नदीम (संपादक)

हरिद्वार। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की गंगाधार महादेव भीमगोड़ा व्यापार मंडल इकाई का गठन किया गया। नवगठित इकाई में अर्चित चौहान अध्यक्ष, सुमेर वर्मा महामंत्री, प्रशांत शर्मा कोषाध्यक्ष, डा.दिनेश वर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नरेंद्र कश्यप उपाध्यक्ष, सत्यम गुप्ता सचिव नियुक्त किए गए हैं। नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष डा.विशाल गर्ग ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि एकजुट होकर व्यापारियों के हितों में काम करें।

व्यापारी समाज का अभिन्न हिस्सा है। धर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा प्रदान करने में व्यापारी अहम भूमिका निभाते हैं। व्यापारियों एवं शासन प्रशासन के तालमेल से ही हरिद्वार में होने वाले आयोजन सफल होते हैं। कुंभ मेले को कुशलता पूर्वक संपन्न कराने में भी व्यापारी निर्णायक भूमिका निभाएंगे। डा.विशाल गर्ग ने कहा कि ऑनलाइन व्यापार के खिलाफ व्यापारियों को एकजुट होकर संघर्ष करना है। अपने व्यापार को बेहतर तक तरीके से आगे बढ़ाएं।

नवनियुक्त अध्यक्ष अर्चित चौहान एवं महामंत्री सुमेर वर्मा ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि सभी को साथ लेकर चलेंगे और संगठन को मजबूत कर व्यापारियों के हितों के लिए संघर्ष करेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार कश्यप, प्रदेश सचिव मयंक मूर्ति भट्ट, तहसील अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक, तहसील महामंत्री पार्षद सुमित चौधरी, शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, शहर महामंत्री विमल सक्सेना, जिला महामंत्री अश्वनी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष विशाल मूर्ति भट्ट, आशीष गिरी ने भी सभी पदाधिकारियों को बधाई दी।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button