उत्तराखंड

पितरों के नाम पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन ट्रस्ट उत्तराखंड की ओर से पितृ पक्ष के अवसर पर ‘पितरों के नाम एक शाम’ कार्यक्रम के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारी बारिश के बावजूद समाज के प्रतिष्ठित सदस्यों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता की।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पितृ पक्ष में पितरों की स्मृति में पौधारोपण करना पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज के लिए एक प्रेरणादायी पहल है। उन्होंने कहा कि समाज की ओर से समय-समय पर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। आगामी दिनों में अग्रसेन जयंती के अवसर पर भी भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यवेक्षक सरिता अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष उर्मिला अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री मीनू बंसल, उपासना अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, महेश अग्रवाल, संदीप गोयल सहित समाज के अनेक प्रतिष्ठित सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button