थाना मण्डी पुलिस द्वारा 01 मोटरसाइकिल चोर को किया गिरफ्तार
कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल की बरामद

कलयुग दर्शन (24×7)
हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल वाहन चोरी की घटना का संज्ञान लेकर अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु आदेश-निर्देश दिये गये आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर एवं सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण मे तथा थाना कोतवाली मण्डी प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह राणा के कुशल नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग व गश्त के दौरान मे मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये वांछित अभियुक्त शाकिर पुत्र कयूम निवासी कुराली थाना नागल सहारनपुर हाल निवासी अम्बेहटा पीर हरिजनो का मौहल्ला थाना नकुड सहारनपुर को मण्डी समिति के अन्दर से गिरफ्तार किया गया। कब्जे से मुकदमा उपरोक्त में चोरी की गई मोटरसाइकिल एच० एफ० डिलेक्स UP11BW2784 बरामद हुई।

बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गयी वादी प्रदीप कुमार पुत्र राम कुमार निवासी ग्राम दाबकी गुर्जर थाना कोतवाली देहात सहारनपुर की लिखित तहरीर बाबत अज्ञात चोर द्वारा वादी की मोटरसाइकिल एच० एफ० डिलेक्स UP11BW2784 को मदनपुरी कालोनी से चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में थाना मण्डी पर मु0अ0सं0 473/26 धारा 303(2) बीएनएस के पंजीकृत किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।



