उत्तराखंड

रेलवे स्टेशन क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधारने की कवायद

ऑटो, विक्रम व ई-रिक्शा के लिए होल्डिंग एरिया और पिक-अप-ड्रॉप व्यवस्था की बनेगी कार्ययोजना

कलयुग दर्शन (24×7)

आशु (संवाददाता)

हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर सोमवार को हरिद्वार रेलवे स्टेशन क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों ने संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान ऑटो, विक्रम और ई-रिक्शा के ठहराव, पिक-अप-ड्रॉप व्यवस्था तथा भीड़भाड़ की स्थिति का जायजा लिया गया।

निरीक्षण में नगर मजिस्ट्रेट हरगिरि, एआरटीओ प्रशासन निखिल शर्मा, एआरटीओ प्रवर्तन नेहा झा, सीओ नगर शिशुपाल सिंह नेगी और यातायात निरीक्षक संदीप नेगी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। स्टेशन के मुख्य प्रवेश मार्ग पर वाहनों की अनावश्यक भीड़ रोकने के लिए होल्डिंग एरिया विकसित करने पर चर्चा हुई।

प्रस्ताव के अनुसार सीमित संख्या में वाहनों को पिक-अप क्षेत्र में प्रवेश दिया जाएगा, जबकि अन्य वाहन निर्धारित होल्डिंग एरिया में खड़े होंगे। अधिकारियों ने बताया कि 29 सितंबर को ऑटो-विक्रम और ई-रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उनके सुझाव लिए जाएंगे और इसके बाद व्यवस्था की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

Related Articles

Back to top button