CEIR पोर्टल से मिले 10 गुम मोबाइल, पुलिस ने स्वामियों को लौटाए

कलयुग दर्शन (24×7)
सागर कुमार (सह संपादक)
हरिद्वार। एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन में रानीपुर पुलिस ने CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश कर उन्हें उनके स्वामियों को लौटाया। सितंबर 2026 में पुलिस ने करीब दो लाख रुपये कीमत के 10 मोबाइल फोन बरामद कर संबंधित लोगों के सुपुर्द किए। पुलिस के अनुसार, मोबाइल फोन गुम होने के बाद कई लोगों ने उनके वापस मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी।

रानीपुर पुलिस द्वारा CEIR पोर्टल का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए गुम मोबाइल की जानकारी पोर्टल पर दर्ज कराई गई और तकनीकी माध्यम से उनकी तलाश की गई। अलग-अलग तिथियों में बरामद किए गए 10 मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सौंपे गए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने हरिद्वार पुलिस का आभार जताया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी, कांस्टेबल प्रेम सिंह, विवेक गुसाईं और अमन तोमर शामिल रहे।



