उत्तराखंड

जनसमस्याओं को लेकर संजय सैनी के नेतृत्व में निकली शंखनाद रैली

महंगाई, बेरोजगारी और नशे के मुद्दे पर सरकार को घेरा

कलयुग दर्शन (24×7)

सोहन लाल (संवाददाता)

हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय सैनी के नेतृत्व में शंखनाद रैली निकाली गई। औरंगाबाद स्थित इंटर कॉलेज से पंचायत घर तक निकली रैली में भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। संजय सैनी ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर जनता की आवाज मजबूती से उठाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनेंगे और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे। उन्होंने एसआईआर को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर देशभर में आवाज उठा रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र से जुड़े किसी भी सवाल को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

रानीपुर विधानसभा क्षेत्र यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ सैनी ने युवाओं से जुड़े रोजगार, शिक्षा और भविष्य के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की बात कही। उन्होंने क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार पर चिंता जताते हुए इसे रोकने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाने की मांग की। अमरदीप ने कहा कि जनसमस्याओं को लेकर लोगों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाया। रैली में पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादराबाद प्रियव्रत, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरेश सेमवाल, विश्वकर्मा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र धीमान, पाल सिंह, ईशम सिंह राणा, प्रकाश चंद्र, सुभाष मास्टर, सतीश कुमार चौहान, सरदार गुरमेल सिंह, रविंद्र कुमार, मुकेश कुमार, आरिफ पीरजी, सोनू, अमरदीप, किरण दुबे, अमनदीप, विशाल सैनी, मुकेश सैनी, अक्षय सैनी और नरेश कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button