उत्तर प्रदेश

मोदी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा पर सहारनपुर में प्रदर्शनी

सेवा संकल्प अभियान के तहत जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

कलयुग दर्शन (24×7)

हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)

सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कंपनी गार्डन, नवाबगंज चौक के निकट प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, राष्ट्रसेवा, सुशासन एवं विकास यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का अवलोकन नगर विधायक राजीव गुंबर, महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई एवं महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह ने किया। नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि प्रदर्शनी में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी की राजनीतिक एवं प्रशासनिक यात्रा से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को चित्रों एवं जानकारी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। अभियान का उद्देश्य उनकी 25 वर्षों की सेवा यात्रा को जन-जन तक पहुंचाना है। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, पीएम स्वनिधि, मुद्रा योजना, पीएम विश्वकर्मा, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि, स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया एवं डिजिटल इंडिया सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई एवं महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना से देश आगे बढ़ रहा है। अभियान के माध्यम से सेवा एवं जनजागरूकता को बढ़ावा देने के साथ केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जा रही है। इस अवसर पर के.एल. अरोड़ा, सरदार सुपनीत सिंह, किशोर शर्मा, ललित कटारिया, योग चुग, डॉ. नीलू राणा, संदीप रावत, विजय गुप्ता, मानवेंद्र भारद्वाज, नीरज ठकराल, आरती शर्मा, मनुज तायल, राजेंद्र सिंह कोहली, मनोज प्रजापति सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button