मानवाधिकारों के संरक्षण के लिए जनजागरूकता अभियान चलाएगा संगठन
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गौरव मनचंदा का सम्मान, राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट अनूप प्रकाश भारद्वाज ने दी शुभकामनाएं

कलयुग दर्शन (24×7)
आशु (संवाददाता)
हरिद्वार। द ह्यूमन राइट्स वेलफेयर एसोसिएशन रजिस्टर्ड इंडिया की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में संस्था के राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट अनूप प्रकाश भारद्वाज ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गौरव मनचंदा एवं उनके साथियों का स्वागत कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। एडवोकेट अनूप प्रकाश भारद्वाज ने कहा कि द ह्यूमन राइट्स वेलफेयर एसोसिएशन पिछले करीब 25 वर्षों से सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहकर मानवाधिकारों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कार्य कर रही है। संस्था का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद और वंचित लोगों के साथ खड़ा होकर उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है और प्रत्येक व्यक्ति के अधिकारों की रक्षा के लिए समाज को जागरूक होना आवश्यक है। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गौरव मनचंदा ने कहा कि वर्तमान समय में कई लोगों को अपने मूलभूत मानवाधिकारों की जानकारी नहीं है।

संस्था गैर राजनीतिक संगठन के रूप में समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ होने वाले भेदभाव, अत्याचार और अधिकारों के हनन के प्रति लोगों को जागरूक करेगी। इसके लिए जनजागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ा जाएगा और उन्हें उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि संस्था के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को उठाने के साथ ही मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। समारोह में संस्था से जुड़े पदाधिकारी शौरभ पल, दीपक धवन लक्ष्मी पति बल जी प्रशांत लंबा अमन राणा तनवीर अहमद भूक्षरण अल्वी अदनान अहमद अन्य लोग शामिल रहे।



