उत्तराखंड

ऋषिकेश: कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने 4 करोड़ 84 लाख रुपए की लागत से बने तटबंध का किया लोकार्पण

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

ऋषिकेश के निकट ढालवाला में करीब 4 करोड़ 84 लाख रुपए की लागत से बने तटबंध का लोकार्पण कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कर दिया है। इस तटबंध के बनने से क्षेत्र के लोगों को जहां बरसात में बाढ़ की चिंता नहीं सताएगी।

वही जंगली जानवरों के आवासीय कॉलोनी में घुसने पर भी प्रतिबंध लगेगा। तटबंध लोकार्पण के मौके पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि बरसात के दिनों में क्षेत्र के लोगों को बाढ़ का खतरा सताता था। इस तटबंध का निर्माण कार्य पूरा होने से लोगों को अब बरसात के दिनों में बाढ़ की परेशानी नहीं होगी।

ढालवाला के आसपास जंगली इलाका भी लगा हुआ है। जहां से कई बार जंगली जानवरों के आवासीय कॉलोनी में घुसने की सूचना भी मिलती रहती है। तटबंध के बनने से जंगली जानवरों का आवासीय कॉलोनी में घुसना भी अब मुश्किल होगा। जिससे लोगों को जंगली जानवरों से सुरक्षा भी मिलेगी।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि तटबंध निर्माण का कार्य करीब 4 करोड़ 84 लाख रुपए की लागत से किया गया है। जिसमें गुणवत्ता का भी पूरा ख्याल रखा गया है। तटबंध का निर्माण पूरा होने पर क्षेत्र के लोगों ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button