उत्तराखंडदुखद

शादी का झांसा दे कर लिव इन में रह रही छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर गर्भपात कराया, शादी के दिन हुआ फरार

लिव इन में रह रही छात्रा से दुष्कर्म, शादी के दिन फरार हो गया आरोपी

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (प्रधान संपादक)

देहरादून। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक छात्रा के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने पहले शादी का झांसा दिया फिर उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगा। इसी बीच कई बार छात्रा के साथ संबंध बनाए और गर्भवती होने पर उसका गर्भपात भी कराया, लेकिन आरोपित शादी के दिन गायब हो गया। अब छात्रा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसने साल 2021 में प्रेमनगर क्षेत्र के एक कॉलेज में दाखिला लिया था। इस दौरान उसकी पहचान नई दिल्ली निवासी अंकुल के साथ हो गई। कुछ समय बाद दोनों की दोस्ती प्यार-मोहब्बत में बदल गई। अंकुल ने पीड़िता से शादी करने का वादा कर लिव इन रिलेशनशिप में रहने को कहा। जिस पर पीड़िता राजी हो गई और दोनों एक साथ रहने लगे।

आरोप है कि अंकुल ने उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान पीड़िता गर्भवती भी हो गई। जब पीड़िता ने अंकुल को गर्भवती होने की बात बतायी तो उसने गर्भपात करवाने को कहा, लेकिन पीड़िता मना करने लगी तो अंकुल ने जबरदस्ती उसका गर्भपात करवा दिया। पीड़िता के अनुसार अंकुल ने भरोसा दिलाया कि वो 18 जून 2024 को शादी करेंगे, लेकिन अंकुल इस दिन गायब हो गया और उसके बाद उसका कुछ पता नहीं चल रहा है।

थाना प्रभारी निरीक्षक प्रेमनगर गिरीश नेगी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी अंकुल ओझा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच के साथ ही पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button