कलयुग दर्शन (24×7)
सागर कुमार (सह संपादक)
हरिद्वार। क्षेत्र लोकसभा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ज्वालापुर स्थित बंधन पैलेस में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जनता एवं भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जिसमे आने वाले लोकसभा चुनावो के बारे में चर्चा की गई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हरिद्वार क्षेत्र का विकास कर हरिद्वार को दुनिया का सर्वोच्च तीर्थ स्थल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। एवं भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को धरातल पर लाकर हरिद्वार क्षेत्र की जनता के लिए अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे।

इस अवसर पर रानीपुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक आदेश चौहान जी, पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक जी, जिला अध्यक्ष संदीप गोयल जी, जिला अध्यक्ष ओ बी सी मौर्चा प्रदीप कुमार तथा भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय जनता की भारी भीड़ उपस्थित रही।



