
कलयुग दर्शन (24×7)
मो. नदीम (संपादक)
हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार प्रतिसार निरीक्षक हरिद्वार समरवीर सिंह का स्थानान्तरण यातायात निरीक्षक जनपद देहरादून हुआ है जिसके अनुपालन में पुलिस कार्यालय रोशनाबाद के सभागार में जनपद हरिद्वार से जनपद देहरादून स्थानान्तरण पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार की अगुवाई में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार एवं अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा उनके एक साल के कार्यकाल को सफलता पूर्वक निर्वहन करने पर शुभकामनाएं दी गयी तत्पश्चात प्रतिसार निरीक्षक समरवीर सिंह को फूलमाल एंव मूवमेंटो प्रदान कर खुशी के माहौल में जनपद देहरादून के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी गयी।
उक्त अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध/ यातायात जितेन्द्र मेहरा, पुलिस अधीक्षक नगर पंकज गैरोला/ ASP/ सीओ सदर जितेंद्र चौधरी, सीओ लाइन सुरेन्द्र प्रसाद बलूनी / सीओ बुग्गावाला संजय चौहान व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।
[banner id="7349"]