
कलयुग दर्शन (24×7)
सरविन्द्र कुमार (सह संपादक)
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने चरस की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 750 ग्राम चरस, दो मोबाईल फोन ओर छह सौ रूपए बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज कर अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
मादक पदार्थो की तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एसआई नवीन नेगी सहयोगी पुलिसकर्मियों कांस्टेबल रणवीर सिंह व सतवीर सिंह सिंचाई विभाग के सामने घाट के पास रात्रि चेकिंग के दौरान कीर्ति सिंह पुत्र बचन सिंह व भगवानदास पुत्र गंगादास निवासी ग्राम गेवाली पट्टी थाली कठूड विनयखाल जनपद टिहरी गढ़वाल को चरस समेत गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्ता गण:-
1- कीर्ति सिंह पुत्र बचन सिंह उम्र 44 वर्ष
2- भगवान दास पुत्र गंगादास उम्र 47 निवासीगण ग्राम गेवाली पट्टी थाली कठूड विनक खाल जनपद टिहरी गढ़वाल
बरामदगी:-
1- कुल-750 ग्राम अवैध मादक पदार्थ चरस
2- 02 अदद मोबाइल फोन
3- 600 रुपए नगद
पुलिस टीम:-
1- उप निरीक्षक नवीन नेगी
2- का01312 रणवीर सिंह
3- का01582 सतवीर सिंह
[banner id="7349"]