उत्तराखंड

पुलिस लाइन रेसकोर्स में आयोजित हुआ “शौर्य का रंग खाकी” कवि सम्मेलन सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन

कलयुग दर्शन (24×7)

जमशेद अली (संवाददाता)

देहरादून। पुलिस लाइन में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक रहे सबसे पहले लिटिल फिट संस्था के संस्थापक अभिनव तोमर और संस्था की कोषाध्यक्ष संयोजक डॉक्टर (कवि) रजनी चौहान ने मुख्य अतिथि में अतिथियों को फूल मालाओं और बुके देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यअतिथि पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक और लिटिल फिट संस्था के संस्थापक डॉ अभिनव तोमर और लिटिल फीट संस्था की संयोजक कोषाध्यक्ष डॉ (कवि) रजनी चौहान के द्वारा दीप प्रजलित किया गया और कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया।

डॉ अभिनव तोमर पश्चिमी उत्तर प्रदेश बड़ौत के रहने वाले हैं बच्चों के डॉक्टर हैं डॉ अभिनव तोमर लिटिल फिट संस्था के संस्थापक हैं और उनके सहयोगी डॉक्टर रजनी चौहान के सौजन्य व वह सहयोग से इस संस्था के द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में पुलिस कर्मचारी और पुलिस विभाग के अधिकारियों के लिए इस संस्था ने कवि सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया।

इस आयोजन को करने में डॉक्टर अभिनव तोमर और उनके सहयोगी डॉ रजनी चौहान ने काफी मेहनत इस कार्यक्रम को करने में की है। वहां मौजूद सभी लोगों ने डॉक्टर अभिनव तोमर और उनके सहयोगी डॉ रजनी चौहान के बारे में प्रशंसा की और तारीफ की कि इस प्रकार के कार्यक्रम बहुत कम लोग करते हैं और यह एक ऐसी संस्था है इसने पुलिस और पुलिस के परिवारों के लिए एक शाम कार्यक्रम रखा।

इस संस्था की जितनी भी तारीफ की जाए उतनी कम और डॉक्टर अभिनव तोमर को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के द्वारा साधुवाद दिया और यह भी कहा कि आपकी संस्था ऐसे ही लगातार कार्यक्रम का आयोजन करते रहे।

संस्था के संस्थापक डॉ अभिनव तोमर द्वारा यह कार्यक्रम रखा गया और सभी लोगों ने पुलिस के परिवार ने इसका भरपूर आनंद उठाया। इस कार्यक्रम में हास्य कवि और कवियों की हस्तियां मौजूद थी जिन्होंने टीवी चैनल पर भी अपनी पहचान बनाई हुई थी। सभी लोगों ने डॉक्टर रजनी चौहान व डाक्टर अभिनव तोमर का धन्यवाद किया कि आपने हमें उत्तराखंड देहरादून शहर में बुलाया उसके लिए धन्यवाद।

अंत में सभी को लिटिल फिट संस्था के संस्थापक व मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक के द्वारा सम्मानित कराया गया सभी ने इस सफल कार्यक्रम की प्रशंसा की और इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डॉक्टर अभिनव तोमर और डॉक्टर रजनी चौहान जिन्होंने इस प्रोग्राम को सफल बनाने मे काफी मेहनत की।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लोगों ने डॉ अभिनव तोमर और डॉक्टर रजनी चौहान को बधाई और शुभकामनाएं दी कवियो मैं अपने प्रस्तुति देने वाले एलेश अवस्थी विनोद पाल हास्य कवि डॉक्टर निखिल चौहान प्रीति पांडे अकबर ताज और गौरव बंसल जी कवि मौजूद रहे इनमें से कुछ कवि टीवी पर वाह वाह क्या बात है के मंच पर भी अपनी प्रस्तुति कवि के रूप में दे चुके है।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button