उत्तराखंड

उदयन शालिनी फैलोशिप हरिद्वार चैप्टर की परीक्षा हुई संपन्न, 200 छात्रों ने की शिरकत

कलयुग दर्शन (24×7)

मो. नदीम (संपादक)

हरिद्वार। उदयन शालिनी फेलोशिप कार्यक्रम हरिद्वार चैप्टर के शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए चयन प्रक्रिया के तहत 18 मई 2025 को लिखित परीक्षा सरस्वती विद्या मंदिर सेक्टर 2 में संपन्न हुई। परीक्षा में 200 छात्र शामिल हुए। निगरानी, उदयन शालिनी, हरिद्वार, चैप्टर की समन्वयक दीपा पाल और सहायक समन्वयक सिमरन, स्कूल शिक्षक प्रवीण ने परीक्षा को संपन्न कराया। बताया गया कि इस अलग-अलग स्कूलों राजकीय कन्या इंटर कॉलेज ज्वालापुर, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज धीरवाली, सरस्वती विद्या मंदिर मायापुर के 200 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया।

कार्यक्रम संयोजक दीपा पाल ने बताया कि यह परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की गई है जो छात्राएं शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की चाहत रखती हैं, लेकिन संसाधनों की कमी के चलते उन्हें अवसर नहीं मिल पाता। उदयन शालिनी फेलोशिप का उद्देश्य छात्राओं को आर्थिक सहायता के साथ-साथ मार्गदर्शन, आत्मबल और नेतृत्व क्षमता प्रदान करना है। परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। आगामी चरण में चयनित छात्राओं का साक्षात्कार छात्राओं के अभिभावक और छात्रों के साथ किया जाएगा। इस परीक्षा में आंचल, अर्शी अंसारी, अर्शी नाज़ अब्बासी, आयुषी चंद्रा, माजदा, मुस्कान सिद्दीकी, प्रियंका, रितु शालिनी, उजाला, सुगंधा, श्री प्रवीण कुमार, समन्वयक दीपा और सह समन्वयक सिमरन ने अहम भूमिका निभाई।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button