उत्तराखंडराजनीति

महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा स्टेडियम का नाम बदलने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा रोशनाबाद स्थित वंदना कटारिया स्टेडियम के गेट के बाहर उत्तराखंड की भाजपा सरकार द्वारा स्टेडियम का नाम बदलने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आयोजित किया। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि वंदना कटारिया स्टेडियम का नाम बदलने से हरिद्वार के साथ पूरे देश की बेटियों का अपमान किया गया है जिसे कांग्रेस जन कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस एससी विभाग अध्यक्ष मदन लाल और युवा नेता वरुण बालियान ने कहा कि वंदना कटारिया स्टेडियम का नाम बदलने से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार की असलियत सबके सामने उजागर हो गई है और कहा जब तक यह अध्यादेश वापिस नहीं होता तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। वरिष्ठ नेता राजबीर सिंह और महेश प्रताप राणा ने कहा कि वंदना कटारिया स्टेडियम का नाम बदलने से एक राष्ट्रीय खिलाड़ी का अपमान हुआ है जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष राव आफाक और वरिष्ठ नेता तीर्थ पाल रवि ने कहा कि वंदना कटारिया स्टेडियम का नाम बदलने से भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता जगजाहिर होती है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी और एनएसयूआई अध्यक्ष याज्ञिक वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार स्टेडियम के नाम बदलकर राष्ट्रीय विभूतियों का अपमान कर रही है। अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से बीएस तेजियान, कैलाश प्रधान, ब्लाक अध्यक्ष अमित नौटियाल, लव चौहान, सीपी सिंह, दिनेश कुमार, पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार, मनीराम बागड़ी, लक्ष्य चौहान, ईसम सिंह, रिजवान, निजाम पठान, अज्जू खान, गजे सिंह, अमर भारद्वाज, अक्षय नागपाल, भूपेंद्र वशिष्ठ, मृत्युंजय पाण्डेय, अभिषेक शर्मा, रिषभ वशिष्ठ, यूथ कांग्रेस महासचिव शुभम जोशी, शानू गिरी, एलएस रावत, अरूण चौहान, सुनील चौहान, राव बिलावल, राव कासिफ, शक्ति कुमार आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button