आस्थाउत्तराखंड

उत्तरी हरिद्वार के परमार्थ घाट पर कायम होने जा रहा है गंगा आरती का विश्व रिकॉर्ड: मानवी शर्मा

भारतीय संस्कृति फाउंडेशन की ओर से परमार्थ आश्रम घाट पर होगा नृत्य कला महोत्सव का आयोजन

कलयुग दर्शन (24×7)

दीपक झा (संवाददाता)

हरिद्वार।‌ उत्तरी हरिद्वार के परमार्थ घाट पर गंगा आरती का विश्व रिकॉर्ड कायम होने जा रहा है। भारतीय संस्कृति फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार की शाम को आयोजित गंगा आरती में हजारों की संख्या में आनलाइन और आफलाइन जुड़ेंगे। भारतीय संस्कृति फाउंडेशन की अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक मानवी शर्मा ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि मां गंगा के पावन तट परमार्थ आश्रम घाट पर आयोजित नृत्य कला महोत्सव भारतीय शास्त्रीय कलाओं की विभिन्न शैलियों को समर्पित एक अनूठा आयोजन है। इस महोत्सव में शास्त्रीय नृत्य एवं संगीत के कलाकार अपनी सुंदर प्रस्तुतियां देंगे, जिसमें तबला, मृदंग, पखावज, बांसुरी एवं गिटार जैसे वाद्यों की मधुर संगत देखने को मिलेगी। नृत्य कला महोत्सव की रूपरेखा, उद्देश्य एवं सांस्कृतिक विशेषताओं के बारे में मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा की गई। इस प्रेस वार्ता की अध्यक्षता सुप्रसिद्ध कलाकार डॉ. रागिनी मक्कड़ ने की। कार्यक्रम की संयोजक एवं उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुति के रूप में भव्य ‘गंगा नृत्य नाटिका’ प्रस्तुत की जाएगी, जिसका निर्देशन स्वयं डॉ. रागिनी मक्कड़ करेंगी।

इस नाटक के माध्यम से गंगा के सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व को नृत्य एवं संगीत के माध्यम से अभिव्यक्त किया जाएगा। महोत्सव का समापन सामूहिक गंगा आरती के साथ होगा, जिसमें सैकड़ों कलाकार एक साथ आरती करेंगे। यह आयोजन उच्च श्रेणी के विश्व रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल होगी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से फाउंडेशन की सचिव रितु शर्मा, सुनीता गोड़, ममता चौहान (मीडिया प्रभारी) तथा अतिथि समय शर्मा तथा राहुल चौहान (भाजपा युवा कार्यकर्ता) उपस्थित रहे, जिन्होंने इस सांस्कृतिक प्रयास की सराहना की तथा युवाओं से इसमें भाग लेने की अपील की। गंगा नृत्य कला महोत्सव भारतीय संस्कृति, कला एवं आध्यात्मिक चेतना का अनूठा संगम है, जो समाज में सांस्कृतिक चेतना को नई दिशा देगा।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button