उत्तराखंड

हिमालयन इंस्टीट्यूट रायपुर में उपस्थित छात्र-छात्राओं को नोडल अधिकारी स्वीप उच्च शिक्षा हरिद्वार ने दिलाई मतदान की शपथ

कलयुग दर्शन (24×7)

नरेश कुमार मित्तल (संवाददाता)

हरिद्वार/देहरादून। प्रो डॉ सुनील कुमार बत्रा नोडल अधिकारी स्वीप उच्च शिक्षा जिला हरिद्वार ने आज हिमालयन इंसीट्यूट रायपुर में उपसिथत छात्र छात्राओं को मतदान की शपथ दिलवाई। बत्रा ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का अहम हिस्सा होते हैं।

कुशल शासन प्रणाली के रुप में लोकतंत्र स्थापित है एवं लोकतंत्र इस बात पर तय होता है कि हम अपने मत का प्रयोग उन जनप्रतिनिधियो के चयन में करे जो समाज की सामाजिक समस्याओं का समाधान एवं राष्ट्र विकास की सोच रखते हों। प्रो सुनील कुमार बत्रा ने आगें कहा कि सशक्त राष्ट्र के लिए युवाओं का मतदान मे प्रतिभाग आवश्यक है।

युवाओं को मतदान प्राथमिकता के तौर पर लेना चाहिए, क्योंकि सही मतदान एक सशक्त राष्ट्र की मज़बूत नींव रखता हैं। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं विशेषकर जो प्रथम बार मतदाता हेतु अर्ह हो रहे हैं उनको मताधिकार करने को प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि हम सभी भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूरी आस्था रखते हैं और अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखना तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखना हमारा कर्तव्य हैं।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button