कलयुग दर्शन (24×7)
अवधेश भूमीवाल (संवाददाता)
उत्तरकाशी। यातायात नियमों व सडक सुरक्षा के प्रति जनजागरुकता बढाने के उद्देश्य से श्रीमान पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन मे यातायात पुलिस द्वारा चलाये जा रहे जनजागरुता अभियान के अन्तर्गत निरीक्षक यातायाय, संजय सिंह रौथांण के नेतृत्व में यातायात पुलिस उत्तरकाशी की टीम द्वारा पी0एम0 श्री रा0आ0इ0 कॉलेज, मनेरी में “सडक सुरक्षा, जीवन रक्षा” कार्यक्रम आयोजित कर स्कूली छात्र-छात्राओं को सडक सुरक्षा का पाठ पढाया गया।


कार्यक्रम में निरीक्षक यातायात, संयज सिंह रौथांण द्वारा छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों ओवरस्पीड, ओवरलोडिंग, ड्रंक एण्ड ड्राइव, सीटबेल्ट, दोपहिया वाहन पर हेलमेट का प्रयोग, बाईक स्टंटिंग, रैश ड्राइविंग आदि नियमों की उपयोगिता से सम्बन्ध मे जानकारी देते हुये सडक सुरक्षा के प्रति जागरुक किया गया। गुड सेमेरिटन योजना की जानकारी देते छात्र-छात्राओं व अध्यापक गणों को सडक दुर्घटनाओं के समय घायल व्यक्तियों की मदद करने के लिये प्रोत्साहित किया गया।





