2027 में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया

कलयुग दर्शन (24×7)
कलीम अंसारी (संवाददाता)
हरिद्वार, सहारनपुर। सपा जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने कहा सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पार्टी को मजबूत करे 2027 में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद आज यहां अंबाला रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की महानगर विधानसभा मासिक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विधानसभा संगठनात्मक समीक्षा करते हुए कहा कि कार्यकर्ता के बल पर ही कोई भी पार्टी संगठन मजबूत होता है क्योंकि कार्यकर्ता ही संगठन की रीड होते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में समाज को तोड़ने वाली शक्तियां एक बार फिर धर्म और जाति के नाम पर समाज को बांटना कम कर रही है जिससे हमें सचेत रहना होगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसान नौजवान व्यापारी उद्योगपति एवं आम व्यक्ति को राहत दिलाए जाने का आश्वासन दिया था लेकिन आज इसका उल्टा हो रहा है, हर वर्ग सरकार की गलत नीतियों से त्रस्त है और इस सरकार से निजात चाहता। सपा प्रदेश सचिव रूही अंजुम एवं महानगर विधानसभा अध्यक्ष काशिफ अल्वी ने कहा पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव के नेतृत्व में 2027 का विधानसभा चुनाव मजबूती के साथ लड़ा जाएगा और निश्चित रूप से भाजपा का सफाया होगा। उन्होंने कहा त्कि कार्यकर्ता जन समस्याओं के निराकरण का प्रयास करें ताकि जनता में पार्टी के प्रति और अधिक विश्वास बढ़ सके और इसी के बल पर एक बार फिर प्रदेश में सपा सरकार का गठन हो सके।
बैठक को सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुस्तकीम राणा सहारनपुर देहात विधानसभा अध्यक्ष गौरव यादव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव चौधरी जुमला सिंह महिला प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष गुलशन खान आदि ने संबोधित किया। बैठक में मोहम्मद अहसान राजेश जैन दिवांशु मित्तल इफ्तिखार हसन रजनीश मेहता जितेंद्र यादव वैभव कुमार अरशद अंसारी आदि कमल मोहम्मद आसिफ नरेश कश्यप सैफ अली इकराम मलिक विशाल कैफ कुरैशी कंवरपाल अहमदपुर वेदपाल पटनी आदि मौजूद रहे।
[banner id="7349"]