उत्तराखंडदुखद

सपा के पूर्व प्रदेश सचिव एंव रालोद नेता जगपाल दास गुर्जर की अस्थियों का पूरी आस्था के साथ पूजा अर्चना कर विसर्जन किया गया

कलयुग दर्शन (24×7)

मो. नदीम (संपादक)

हरिद्वार। समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी रामशरण दास के पुत्र सपा के पूर्व प्रदेश सचिव एंव रालोद नेता जगपाल दास गुर्जर की अस्थियों का पूरी आस्था के साथ पूजा अर्चना कर विसर्जन किया गया। उल्लेखनीय है कि विगत 26 में सपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी रामशरण दास के पुत्र सपा प्रदेश पूर्व सचिव एंव रालोद नेता जगपाल दास गुर्जर का अचानक निधन हो गया था, जिनका उनके पैतृक गांव में अन्तिम संस्कार किया गया था।

चौ जगपाल दास गुर्जर की अस्थियों को लेकर परिजन हरिद्वार पहुंचे। गंगा घाट पर विधि विधान के साथ उनके ज्येष्ठ पुत्र रूपेश कुमार ने पवित्र गंगा जल में उनके अस्थि कलश का विसर्जन वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच किया गया। परिजनों ने मां गंगा से उनके मोक्ष की कामना की।

इस दौरान माहौल गमगीन रहा। इस अवसर पर समाजवादी लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर यादव, महंत शुभम् गिरि, जिलाध्यक्ष साजिद अंसारी, महफूज अंसारी समेत आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button