उत्तराखंडप्रशासन

फर्जी कागजात रखकर बैंक से लाखों का लोन लेकर फरार हुई आरोपी महिला को पुलिस ने ज्वालापुर क्षेत्र से किया गिरफ्तार

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। फर्जी कागजात रखकर बैंक से लाखों का लोन लेकर फरार हुई आरोपी महिला को पुलिस ने ज्वालापुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस 09 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस के मुताबिक 27 जून 2023 को अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड कटहरा बाजार ज्वालापुर के शाखा प्रबंधक हरिदत्त भट्ट ने ज्वालापुर कोतवाली में महिला सहित 13 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया।

बताया कि उनके बैंक शाखा से कुछ लोगों ने फर्जी दस्तावेज रखकर 77 लाख रुपए का वाहन लोन लिया। जिसे उन्होंने जमा नहीं किया। मामले में पुलिस ने पूरे मामले की गहराई से जांच करते हुए नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया था। वहीं मामले में नामजद एक आरोपी महिला अनीता पत्नी विक्रम विश्वकर्मा निवासी मोहल्ला गुसाई तालाब मिर्जापुर थाना मिर्जापुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी रामधाम कॉलोनी कोतवाली रानीपुर की पुलिस को लंबे वक्त से तलाश थी। जिसे रविवार को पुलिस ने उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया है।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button