उत्तर प्रदेश

GIS सर्वे के विरोध में सैकडो लोगों के साथ निगम को घेरा, धरने में पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने की भागीदारी

कलयुग दर्शन (24×7)

कलीम अंसारी (संवाददाता)

सहारनपुर। पार्षद और कार्यकारणी सदस्य मंसूर बदर के साथ पार्षदों के काम करने वाले दल ने GIS सर्वे के विरोध में सैकडो लोगों के साथ निगम को घेरा धरने में पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने की भागीदारी,मेयर डॉक्टर अजय कुमार सिंह और नगर आयुक्त ने विश्वास दिलाया नगर और 32 गांवो में किसी भी गृहकर स्वामी का नहीं होगा उत्पीड़न। नगर निगम के गृहकर जलकर के GIS सर्वे का आज निगम कैंपस में काम करने वाले पार्षदों के दल ने पार्षद और कार्यकारणी सदस्य मंसूर बदर के साथ सैकड़ों लोगों ने विरोध धरना प्रदर्शन किया धरने में पार्षदों के साथ नगर और 32 गांवो के अलग अलग मोहल्लों से आए हाऊस टैक्स स्वामी थे जिनकी संख्या 600 से 700 के बीच थी खास बात ये रही कि इस विरोध प्रदर्शन में महिलाओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा रही पार्षद मंसूर बदर ने कहा कि जब नगर और 32 गांवो में 12.5% गृहकर जलकल पहले ही बड़ा दिया है तो GIS का क्या औचित्य?उन्होंने कहा कि tax को 100 गुना से ज्यादा बड़ा दिया गया है जो कि जुल्म है नगर की जनता इसको बर्दाश्त नहीं करेगी एक 30 गज के मकान पर दस हजार से ज्यादा का टैक्स का क्या औचित्य?आज दिनांक तक आपत्तियों का रजिस्टर नहीं बना है?क्यों?

इसको तुरंत निरस्त होना चाहिए पार्षद समीर अंसारी पार्षद सईद सिद्दीकी और पार्षद इज़हार मंसूरी ने इस सर्वे का पुरजोर विरोध किया और कहा कि जनता का दोहन होने नहीं दिया जाएगा इसके लिए कोई भी लड़ाई लड़ी जाएगी,पार्षद डॉक्टर मंसूर पार्षद जफर अंसारी पार्षद गुलज़ेब खान ने कहा कि अन्याय के खिलाफ पार्षद एक जुट है इस सर्वे का विरोध डटकर किया जाएगा चाहे धरना देना हो या अनशन करना हो पार्षद मेनपाल पार्षद रईस पप्पू पार्षद महमूद हसन ने कहा कि इस सर्वे के विरोध में अगर भूख हड़ताल करनी हो या लखनऊ की लड़ाई लड़नी पड़े तो हम लोग पीछे नहीं हटेंगे पार्षद आसिफ अंसारी पार्षद एडवोकेट जावेद पार्षद हाजी मोहर्रम अली पप्पू पार्षद हाजी नूर आलम ने भी अपना विरोध दर्ज करवाया। इस मौके पर कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष मनीष त्यागी, वैभव भाटिया, अमित बत्ता, बिलाल अंसारी, इमरान मंत्री, अबरार जुबैरी, काशिफ डालडा, नईम अंसारी, सोनू जैदी, अलमास रियाज, नसीर पेंटर, फरहान अंसारी, फैय्याज, शोनी, सुहैल फ्रिज, डॉक्टर हामिद, पूर्व पार्षद डॉक्टर अहसान, नीना शर्मा, संदीपा, खुशनसीब, शबीना, सायरा, सहित सैकड़ों महिला और पुरुष शामिल रहे।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button