उत्तर प्रदेशस्पोर्ट्स

भारत में हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हॉकी पुरूष/महिला प्रतियोगिता हुई सम्पन्न

कलयुग दर्शन (24×7)

मो नदीम (संपादक)

सहारनपुर। खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ तत्वावधान में क्षेत्रीय खेल कार्यालय सहारनपुर द्वारा यह वर्ष ‘‘भारत में हॉकी के 100 वर्ष‘‘ पूरे होने, महान राष्ट्रीय गौरव और खेल उत्कृष्टता एवं इस ऐतिहासिक अवसर पर आज दिनांक 07-11-2025 को हॉकी (पुरूष/महिला) प्रतियोगिता का आयोजन डा0 भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर में किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन श्री राहुल चोपडा क्रीडाधिकारी के दिशा निर्देशन में श्री प्रवीन कुमार सहायक प्रशिक्षक (बॉक्सिंग) की देख-रेख में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ श्रीमती जसलीन जुनेजा (मंडल कार्यक्रम प्रबंधक स्वच्छ भारत मिशन नगर निगम सहारनपुर द्वारा किया गया।

प्रतियोगिता का समापन श्री जयराम गौतम प्रधान वरिष्ठ समाजसेवी भाजपा नेता द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री प्रवीन कुमार, श्री डी0सी0मुदगल, श्री राहुल टॉक सचिव जिला हॉकी संघ सहारनपुर, श्रीमती मैनका टॉक राष्ट्रीय खिलाडी व संयुक्त सचिव उ0प्र0 हॉकी, श्री गगन दीप समाजसेवी, श्री डी0सी0मुदगल, श्री शिव नन्दन, श्री बृजेश कुमार, श्री प्रदीप कुमार शर्मा, श्री लाल धर्मेन्द्र प्रताप, श्री जयेन्द्र कुमार, श्री आदेश, श्री पुनीत कुमार आर्य, श्री राहुल सैनी, श्री रोहित वाल्मिकि आदि उपस्थित रहें। श्री रोहित वाल्मीकि निर्णायक रहे तथा श्री प्रदीप कुमार शर्मा अं0का0मा0हॉकी प्रशिक्षक का प्रतियोगिता में विशेष योगदान रहा है।


परिणाम महिला वर्ग-
विजेता- स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर हॉकी टीम
उप विजेता- हिरोज हॉकी एकेडमी सहारनपुर टीम

परिणाम पुरूष वर्ग-
विजेता- हिरोज हॉकी एकेडमी सहारनपुर टीम
उप विजेता- स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर हॉकी टीम

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button